केन्या में तबाही
Trending
अफ्रीकी देश केन्या में बांध टूटने से बाढ़ आ गई। माई माहिउ शहर में सोमवार को ओल्ड किजाबे बांध टूटा।
मंगलवार तक 45 लोगों के मरने और 49 लोगों के गायब होने की खबर है।
बांध टूटने के कारण केन्या के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक पर वाहन मलबे में फंस गए।
केन्या में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति थी।
इससे अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। वहां मार्च के मध्य से ही बारिश हो रही है।
केन्या में करीब 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग स्कूलों में शरण ले रहे हैं।
मौसम विभाग ने और बारिश की चेतावनी दी है। सभी बांधों तथा जलाशयों के निरीक्षण का आदेश दिया गया है।
भारी बारिश के कारण पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के कई देशों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।
तंजानिया में बाढ़ से सैकड़ों लोगों के मौत की खबर है। बुरुंडी में 2 लाख लोग लोग बाढ़ से प्रभावित।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here