दुनियाभर में बादाम को एक सेहतमंद सुपरफूड माना जाता है, लेकिन दुनिया का अधिकतर बादाम सिर्फ एक
ही देश में होता है।
क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में बादाम की सबसे ज्यादा खेती करने वाला वह
देश कौन सा है?
अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा बादाम उत्पादक देश है, जो अकेले ही वैश्विक उत्पादन का 55% से अधिक हिस्सा देता है।
हर साल अमेरिका लगभग 20 लाख टन बादाम उगाता है, जो वैश्विक उत्पादन का सबसे बड़ा भाग है।
इस विशाल उत्पादन का मुख्य केंद्र है कैलिफोर्निया, जो अमेरिका का एकमात्र प्रमुख बादाम उगाने वाला क्षेत्र है।
कैलिफोर्निया की भूमध्यसागरीय जलवायु बादाम की खेती के लिए बेहद अनुकूल
मानी जाती है।
अमेरिका न सिर्फ उत्पादन, बल्कि निर्यात के मामले में भी नंबर वन है। भारत, चीन और जर्मनी इसके सबसे बड़े ग्राहक हैं।
स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, ईरान और मोरक्को भी बादाम उत्पादन में तेजी से उभर रहे हैं।
भारत में वर्ष 2024–25 के दौरान मात्र 4,150 मीट्रिक टन बादाम का उत्पादन हुआ है।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सूखा, गर्मी और घटती उपज ने भारत के उत्पादन को प्रभावित किया है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें