आमतौर पर लोगों के मुंह में एक बार में एक गोलगप्पा तक नहीं जा पाता, लेकिन दुनिया में एक शख्स का मुंह इतना बड़ा है कि वह एक बार में 2-2 संतरे, कोल्डड्रिंक की कैन तक मुंह के अंदर रख सकता है।
अमेरिका में रहने वाले इसहाक जॉनसन का मुंह दुनिया में सबसे बड़ा है। उनके इतने बड़े माउथ गैप का रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज है।
उनका मुंह बेसबॉल के आकार जितना है। जॉनसन अपना मुंह 4.014 इंच तक खोल सकते हैं।
जॉनसन अपने इतने बड़े मुंह में एक साथ 2 बड़े संतरे या फिर 4 बर्गर आसानी से फिट कर सकते हैं।
2019 में 14 साल के जॉनसन का मुंह 3.46 इंच तक खुलता था। उनका यह रिकॉर्ड अमेरिका के ही फिलीप एंगस ने तोड़ा। उनका माउथ गैप 3.75 इंच था।
2020 में जब जॉनसन ने महसूस किया कि उनका मुंह और बड़ा हो गया है, तो उन्होंने गिनीज बुक में अप्लाई किया।
इसहाक जॉनसन जर्मनी के बर्नड श्मिट से काफी प्रेरित हैं। बर्नड का मुंह 3.46 इंच तक खुलता था।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद जॉनसन सेलिब्रिटी बन गए। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो 7 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।