वूली मैमथ बर्फीले युग में रहने वाला एक विशालकाय, हाथी जैसा जीव था, जो अब पूरी तरह विलुप्त हो चुका है।
यह बेहद ठंडे मौसम में भी आसानी से रह सकता था, क्योंकि इसके पूरे शरीर पर मोटी और घने ऊन जैसी फर होती थी।
वूली मैमथ यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के बर्फीले घास के मैदानों में रहने वाला जानवर था।
इसका सबसे करीबी जीवित रिश्तेदार आज का एशियाई हाथी है, जिसका डीएनए वूली मैमथ से लगभग 99.96% तक मेल खाता है।
वूली मैमथ के लंबे, घुमावदार दांत, लटकती हुई सूंड और झबरीली फर इसे अन्य जानवरों से अलग बनाते थे।
इसके बड़े दांत न केवल बर्फ हटाने में काम आते थे, बल्कि लड़ाई में भी इस्तेमाल होते थे।
लगभग 4,000 साल पहले वूली मैमथ विलुप्त हो गया। इसके पीछे मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और इंसानों द्वारा उसका शिकार माना जाता है।
जब आइस एज खत्म हुआ तो वूली मैमथ के ठंडे क्षेत्रों का दायरा सिकुड़ता गया और इंसानों ने इनका बड़े पैमाने पर शिकार शुरू
कर दिया।
वूली मैमथ आखिरी बार साइबेरिया के पास रैंगल द्वीप पर देखे गए थे, जहां वे इनब्रीडिंग और पर्यावरणीय बदलावों के कारण खत्म
हो गए।
प्राचीन समय में इंसान वूली मैमथ की हड्डियों से घर बनाते थे और उनके दांतों से औजार और कलाकृतियां बनाते थे।
साइबेरिया की बर्फ में वूली मैमथ के कई अवशेष अच्छी स्थिति में मिले हैं, जिनसे वैज्ञानिक उनके डीएनए पर शोध कर रहे हैं।
वैज्ञानिक वूली मैमथ को डीएनए तकनीक की मदद से फिर से वापस लाने की कोशिश कर
रहे हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें