Trending

श्रीकृष्ण से सीखें सफलता–सुख
के मंत्र

महाभारत का युद्ध खत्म हो चुका था। दुर्योधन, कर्ण, भीष्म, द्रोणाचार्य जैसे महान योद्धा मारे जा चुके थे।

पांडवों की जीत हो गई थी और अब युधिष्ठिर के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही थीं। श्रीकृष्ण ने सोचा कि अब यहां उनका कोई काम नहीं है।

उन्हें अब द्वारका लौट जाना चाहिए। ये बात जानकर पांडव दुखी हो गए वे चाहते थे कि श्रीकृष्ण कुछ दिन और रुकें।

युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से कहा, "अभी भी कई समस्याएं बाकी हैं। हमने जीत तो हासिल कर ली, लेकिन अपने ही लोगों को खोने का दुख मुझे परेशान कर रहा है।"

श्रीकृष्ण ने मुस्कुराकर कहा, सिर्फ युद्ध जीतना ही सफलता नहीं है। उसके साथ कई नई समस्याएं भी आती हैं।

उन्होंने समझाया, जीवन में पुरानी बुरी बातों को भुलाकर आगे बढ़ना ही सही रास्ता है। अगर हम दुखों को पकड़कर बैठे रहेंगे तो कभी खुश नहीं रह पाएंगे।

श्रीकृष्ण ने कहा कि "जो हो चुका है उसे बदल नहीं सकते, हमें सफलता और असफलता दोनों से सीख लेकर वर्तमान में अच्छे काम करने चाहिए।"

उन्होंने कहा, "अगर बुरी यादों में उलझे रहोगे, तो हमेशा दुखी रहोगे लेकिन अगर आगे बढ़ोगे तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।"

यह सीख सिर्फ युधिष्ठिर के लिए नहीं, बल्कि हम सभी के लिए है कि सफलता के साथ नई चुनौतियां भी आती हैं और हमें हिम्मत से उसका सामना करना चाहिए।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here