लव मैरिज के
साइड इफेक्ट्स
Trending
लव मैरिज के फायदों पर तो बहुत
चर्चा होती है, लेकिन इसके कई नुकसान
भी हो सकते हैं, जिनका ध्यान हर
कपल को रखना चाहिए।
अलग-अलग धर्म और जाति में शादी
करना तो आसान है, लेकिन एक-दूसरे
के रीति-रिवाजों को अपना पाना मुश्किल
होता है। ऐसे में समस्याएं बढ़ती हैं।
कई बार लड़के-लड़कियां आपस में
एक-दूसरे को ही अच्छे से नहीं समझ
पाते और जल्दबाजी में शादी कर लेते हैं,
फिर बाद में पछताते हैं।
खासकर दूसरे जाति-धर्म में शादी करने
वाले लड़के-लड़कियों के परिवारों को
समाज में बदनामी झेलनी पड़ती है, लोग
उनपर तंज कसते हैं।
कई बार परिवार के दबाव में आकर
शादी के बाद भी पार्टनर रिश्ते से मुकर
जाते हैं। लड़के और लड़कियां दोनों
ऐसा करते हैं।
अक्सर परिवार वाले लव मैरिज के
लिए नहीं मानते, उनके खिलाफ जाकर
शादी करने से फैमिली मेंबर्स दूर
हो जाते हैं।
कई बार लव मैरिज करने वाले कपल्स
के परिवारों में मनमुटाव और दुश्मनी
जैसे हालात बन जाते हैं।
शादी के बाद ऐसी परेशानियां न झेलनी
पड़ें, इसलिए पहले अपने पार्टनर को, उसके
धर्म और संस्कृति को अच्छे से समझें,
फिर फैसला लें।
लव मैरिज से पहले अपने परिवारों को
अपने फैसले के बारे में बताएं, उन्हें अपने
रिश्ते की पवित्रता के बारे में बताएं, उन्हें
सोचने-समझने का वक्त दें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here