भारत समेत विदेशों में भी चंद्र ग्रहण
का अद्भुत नजारा देखा गया। साल 2022
के आखिरी चंद्र ग्रहण का प्रभाव देश-दुनिया
पर व्यापक रूप से पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण 2022 में जो अद्भुत
संयोग बना अब वह 18 साल बाद बनेगा।
2040 में अब ऐसा चंद्र ग्रहण लगेगा।
4 नवंबर 2040 में दिवाली पर आंशिक
सूर्य ग्रहण होगा जोकि भारत में नहीं दिखेगा।
18 नवंबर 2040 को देव दिवाली पर पूर्ण
चंद्र ग्रहण होगा, ये ग्रहण भारत में दिखेगा।
ग्रहण के समय चांद आधा दिख रहा था। कुछ जगहों
पर 'ब्लड मून' यानी कि लाल चांद भी देखा गया ।
पूर्ण ग्रहण में, चंद्रमा पूरी तरह से ढंक जाता है
और हल्का लाल/नारंगी झलक देता है।
चंद्रमा की सतह तक पहुंचने वाली
रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरती है, इस
वजह से ब्लड मून का नजारा दिखता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें