Trending

40 करोड़ लोग करेंगे महाकुंभ में स्नान

42 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने का
अनुमान है।

महाकुंभ में 5 शाही स्नान होंगे, जिसमें सबसे अधिक भीड़ मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को होगी। इस दिन 4 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है।

यह संख्या 2013 के महाकुंभ के वक्त मौनी अमावस्या पर आए 3 करोड़ श्रद्धालुओं से कहीं अधिक है।

महाकुंभ में सफाई का खास ध्यान रखा गया है। करीब डेढ़ लाख शौचालय बनाए जा रहे हैं, जिनमें 300 मोबाइल शौचालय शामिल हैं।

घाट पर करीब 10 हजार चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे, जो पिछले कुंभ की तुलना में 4 गुना अधिक हैं।

महाकुंभ के लिए रेलवे 3 हजार विशेष ट्रेनें चलाएगा, जो 13 हजार से ज्यादा फेरे लगाएंगी, हर दिन 5 लाख यात्री जनरल कोचों के माध्यम से यात्रा करेंगे।

यूपी रोडवेज की तरफ से 7 हजार से ज्यादा बसें भी चलेंगी, जिसमें 200 एसी और 6800 साधारण बसें शामिल हैं।

प्रयागराज एयरपोर्ट से देश के 23 शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी।

वीवीआईपी और विदेशी मेहमानों के लिए 200 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन आ सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here