UPI से पेमेंट कर
खरीद सकेंगे शेयर्स
Trending
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
1 जनवरी 2024 को सेकेंडरी मार्केट के लिए
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI लॉन्च करेगा।
इसके बाद इन्वेस्टर्स UPI के जरिए पेमेंट
करके शेयर्स खरीद सकेंगे।
अभी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO
की बिडिंग में UPI के जरिए पेमेंट कर पाते हैं।
जब IPO के लिए अप्लाय करते हैं तो
उसका पैसा इन्वेस्टर्स के अकाउंट में ही
ब्लॉक हो जाता है और जब शेयर्स इश्यू होते
हैं तब अमाउंट डेबिट होता है।
इसी तरह सेकेंडरी मार्केट यानी शेयर बाजार
में यह सर्विस शुरू होने के बाद स्टॉक्स खरीदने
पर उसका जितना भी अमाउंट होगा वह
आपके अकाउंट में ब्लॉक हो जाएगा।
इसके बाद जब उसी दिन सेटलमेंट होगा तो
इन्वेस्टर्स के अकाउंट से पैसा डेबिट हो जाएगा।
क्लियरिंग कॉरपोरेशन, स्टॉक एक्सचेंज,
डिपॉजिटरी, स्टॉकब्रोकर, बैंक और UPI ऐप
सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के साथ मिलकर
इक्विटी कैश सेगमेंट के लिए बीटा वर्जन
में पेमेंट सर्विस दिया जाएगा।
रुआत में यह सर्विस सीमित कस्टमर्स
के लिए अवेलेबल होगी।
NPCI ने बताया कि जिरोधा, एक्सिस बैंक,
यस बैंक, पेटीएम और फोनपे सहित अन्य
स्टॉकब्रोकर व UPI इनेबल ऐप्स अभी
सर्टिफिकेशन स्टेज में हैं और जल्द ही यह
बीटा फेज में शामिल होंगे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here