मणिपुर हिंसा के एक साल
Trending
एक साल पहले मणिपुर में भड़की हिंसा, जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद
मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी।
मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं और यह ST वर्ग में आते हैं।
इनकी आबादी करीब 50% है, राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है।
नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है,ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।
मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी का युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था।
उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे।
इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।
मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए।
समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई और दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था।
पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला था। हाई कोर्ट ने सिफारिश कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति ST में शामिल किया जाए।
नगा-कुकी समुदायों का कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं।
ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।
मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here