शादियों के सीजन के साथ ही रस्मों-रिवाजों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इनमें मेहंदी की रस्म भी बहुत अहम मानी जाती है।
अगर आप भी दोस्त की मेहंदी फंक्शन में जाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आउटफिट को लेकर कंफ्यूज है, तो जानिए ऐसे मौके पर क्या पहनें, ताकि सबसे अलग दिखें।
मेहंदी के लिए आप मल्टीकलर आउटफिट चुन सकती हैं, जिससे सबकी निगाहें आप पर ही रहेंगी।
साड़ी
इस मौके पर लाइट ग्रीन लाइट पिंक मिक्स साड़ी कैरी कर सकती हैं। अगर लाइट साड़ी पहन रही हैं, तो मेकअप भी लाइट रखें, जो आपके लुक को परफेक्ट बनाए।
सूट
ग्रीन कलर का अनारकली सूट मेहंदी के लिए बिल्कुल सही है। इसमें आप बाल खुले रखें और सुंदर सी इयररिंग्स पहनें।
लहंगा
सीमरी कलर का लहंगा मेहंदी के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा। आप बालों को खुला रखें और अच्छे से तैयार हों।
क्राॅप टॉप और स्कर्ट
मेहंदी के लिए यह ड्रेस भी परफेक्ट लुक देगी। टॉप और स्कर्ट का कॉम्बो आपको स्टाइलिश दिखाएगा।
प्लाजो कुर्ता
मेहंदी के लिए प्लाजो कुर्ता भी सही है। इसमें आप कम्फर्टेबल रहने के साथ स्टाइलिश भी लगेंगी।
गाउन
मेहंदी के लिए आप गाउन भी चूज कर सकती हैं। आजकल कई तरह के स्टाइलिश गाउन मार्केट में देखने को मिलते हैं।
इन सारी ड्रेसेज के साथ आप अच्छा मेकअप करके मेहंदी में चार चांद लगा सकती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें