2024 में दुनिया का पहला और असली मिकी माउस क्रिएशन कॉपीराइट की दुनिया से बाहर निकल जाएगा।
1928 में मिकी माउस पहली बार एक एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म ‘स्टीमबोट विली’ में नजर आया था। यह दुनिया की पहली साउंड युक्त एनिमेटेड फिल्म थी।
सबसे पहला मिकी माउस आज के गोल मटोल माउस से थोड़ा अलग है। पहले मिकी माउस की नाक थोड़ी नुकीली सी थी।
डिज्नी से पहले मिकी माउस के साथ ही ‘स्टीमबोट विली’ फिल्म का कॉपीराइट खोने का भी खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, वह पहले मिकी माउस को ट्रेडमार्क बना दे तो मामला पेचीदा हो सकता है।