Trending

गलतियां, जो छोटे बिजनेस को बढ़ने से रोकती हैं

भारत में बहुत से लोग अपना छोटा बिजनेस शुरू तो करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी आम गलतियां हैं जो अक्सर कर बैठते हैं। इन गलतियों से बचने से, आपको सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है। 

1. बिना रिसर्च करे कूद पड़ना
बहुत से लोग बिना किसी रिसर्च किए ही बिजनेस शुरू कर देते हैं। वे यह पता नहीं लगाते कि बाजार में पहले से क्या मौजूद है, उनके ग्राहक कौन होंगे और उनकी जरूरतें क्या हैं।

2. पूरी प्लानिंग न करना
बिना एक ठोस बिजनेस प्लान के काम करना, यानी बिना नक्शे के घर बनाना। इसमें बिजनेस के लक्ष्य, मार्केटिंग की रणनीति और फाइनेंशियल प्लान शामिल होते हैं। 

3.  पैसों का गलत अंदाजा लगाना
लोग अक्सर बिजनेस शुरू करने का खर्च कम आंकते हैं। वे सिर्फ शुरुआती खर्च देखते हैं और रोजमर्रा के खर्चों, जैसे कि किराया, बिजली, सैलरी और मार्केटिंग का खर्च भूल जाते हैं। 

4. मार्केटिंग और ब्रांडिंग न करना
अक्सर छोटे बिजनेस के मालिक सोचते हैं कि सिर्फ प्रोडक्ट अच्छा बनाने से ही काम चल जाएगा, लेकिन यह सच नहीं है। मार्केटिंग और ब्रांडिंग बिजनेस बूस्ट करने के लिए अहम हैं।

5. हर काम खुद करने की कोशिश करना
शुरुआत में हर काम खुद करना ठीक लगता है, लेकिन जैसे-जैसे बिजनेस बढ़ता है, यह मुश्किल हो जाता है।

6. कानूनी जानकारी न होना
बिजनेस शुरू करने के लिए कई तरह के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है। कई लोग इन कानूनी जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे कई दिक्कतें हो सकती हैं।

7. ग्राहकों की बात न सुनना
ग्राहक आपके बिजनेस की जान हैं। अगर आप उनकी राय, शिकायतें और सुझावों पर ध्यान नहीं देंगे तो वे आपसे दूर जा सकते हैं। कस्टमर फीडबैक लगातार लेना बेहद अहम है। 

8. तुरंत मुनाफे की उम्मीद करना
कोई भी बिजनेस रातों-रात सफल नहीं होता। कई लोग शुरुआती कुछ महीनों में ही मुनाफा न होने पर निराश हो जाते हैं और बिजनेस बंद कर देते हैं। ऐसे में धैर्य रखना बहुत जरूरी है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here