बोली- एक भी सत्र छोड़ना नहीं चाहती,
इसलिए बच्चे के साथ आई

ढाई महीने के बच्चे संग
विधानसभा पहुंची विधायक

नासिक से NCP विधायक सरोज अहिरे
सोमवार को अपने ढाई महीने के बच्चे को लेकर
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहुंचीं।

सरोज के बेटे का जन्म 30 सितंबर को हुआ था।
कोरोना के बाद पहली बार नागपुर में महाराष्ट्र
विधानसभा का सत्र हो रहा है।

विधायक ने कहा, ‘मैं अब एक मां भी हूं, लेकिन
मैं अपने वोटर्स के लिए जवाब लेने आई हूं।’

उन्होंने बताया कि वो विधानसभा
का एक भी सत्र छोड़ना नहीं चाहती थीं;
इसलिए बेटे के साथ आई हैं।

इससे पहले 2018 में दिल्ली विधानसभा
सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी की विधायक
सरिता सिंह अपने बच्चे संग विधानसभा
का सत्र अटेंड कर चुकी हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here