राजस्थान में
चांद की सैर

Trending

राजस्थान अपने रेगिस्तान के लिए जाना जाता है लेकिन यहां एक ऐसी भी जगह है जो बिल्कुल
चांद जैसी दिखती है।

राजस्थान के किशनगढ़ को मून लैंड कहा
जाता है। यहां आते ही लगता है जैसे चांद की जमीन पर कदम रख दिया हो।

यह इलाका मार्बल का डंपिंग एरिया है। यहां चारों तरफ मार्बल के पहाड़ दिखेंगे और
बीच में नीले रंग का पानी। 

किशनगढ़ के लोग मार्बल के कचरे की समस्या से परेशान थे। 2003 में किशनगढ़ मार्बल असोसिएशन ने इस जगह को मार्बल वेस्ट की मदद से खूबसूरत बना दिया।

यहां आते ही दूर तक सफेद रंग की मिट्‌टी दिखती है। कुछ लोग इस जगह की तुलना मालद्वीप से भी करते हैं।

सोशल मीडिया पर इस जगह की तस्वीर
वायरल हुईं तो पर्यटक इस जगह को देखने
आने लगे।

यहां आने का सबसे अच्छा समय शाम का है। इस जगह ढलता सूरज और नारंगी आसमान बहुत खूबसूरत लगता है।

यह जगह जयपुर से 100 किलोमीटर दूर है
जहां कोई एंट्री फीस नहीं है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here