दुनिया भर में मछलियों की 35,500 से ज्यादा प्रजातियां हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। हर साल मछलियों की करीब 250 नई प्रजातियों का पता चलता है।
इनमें से कई मछलियां बहुत दुर्लभ और बेहद कीमती मानी जाती हैं। जानिए दुनिया की ऐसी ही 10 सबसे खास मछलियां कौन सी हैं।
1. प्लैटिनम एरोवाना
शिकार की वजह से विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी यह मछली एशियाई एरोवाना और ड्रैगन फिश के नाम से भी जानी जाती है। इसे सुख-शांति का प्रतीक मानते हैं।
चमकदार स्किन वाली यह मछली 60 साल तक जिंदा रह सकती है। इसके कारोबार पर बैन के बावजूद एक प्लैटिनम एरोवाना की कीमत ढाई करोड़ रुपए तक हो सकती है।
2. ब्लूफिन टूना
40 साल तक जिंदा रहने वाली ब्लूफिन टॉरपीडो की तरह समुद्र में 3,000 फिट की गहराई तक गोता लगा सकती हैं।
ब्लूफिन टूना सुशी रेस्तरां में बहुत पसंद की जाती हैं। जनवरी 2024 में टोक्यो के मछली बाजार में एक ब्लूफिन करीब 6.60 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थी।
3. पोल्का डॉट स्टिंगरे
सफेद धब्बों वाली यह मछली ताजे पानी में पाई जाती है। यह दिन में रेत में छुपकर रहती है और रात में शिकार पर निकलती है। इसकी कीमत सवा करोड़ रुपए तक हो सकती है।
4. पेपरमिंट एंजेलफिश
यह छोटी सी रंग-बिरंगी मछली बहुत दुर्लभ मानी जाती है। सिर्फ एक एंजेलफिश की कीमत करीब 25 लाख रुपए तक हो सकती है।
5. मास्क्ड एंजेलफिश
दुनिया की सबसे अनूठी मछलियों में से एक मास्क्ड एंजेलफिश की कीमत 16 से 17 लाख रुपए तक हो सकती है। इसे खोजना बहुत मुश्किल होता है।
6. ब्लेडफिन बैसलेट
दक्षिणी कैरेबियन सागर में पाई जाने वाली यह फिश भी दुनिया की सबसे दुर्लभ मछलियों में से एक है। एक ब्लेडफिन बैसलेट की कीमत साढ़े 8लाख रुपए तक हो सकती है।
7. गोल्डन बैसलेट
चमकीली-सुनहरी गोल्डन बैसलेट अटलांटिक महासागर के गहरे पानी में ही पाई जाती है। इसे खोजना बेहद मुश्किल होता है।
गोल्डन बैसलेट को समुद्र की गहराई से लाना जानलेवा भी हो सकता है। इसीलिए इस एक मछली की कीमत करीब साढ़े 7 लाख रुपए तक हो सकती है।
8. नेप्च्यून ग्रूपर
गुलाबी, पीले और लाल रंग की यह बेहद खूबसूरत मछली भी गहरे समुद्र में पाई जाती है। इस एक मछली की कीमत करीब 5 लाख रुपए तक हो सकती है।
9. रॉट आयरन बटरफ्लाई फिश
जापान में पाई जाने वाली इस मछली दुनिया की सबसे दुर्लभ और महंगी मछलियों में से एक है। इस एक मछली की कीमत 4 लाख रुपए तक हो सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें