1. जैक द रिपर, इंग्लैंड यह गुमनाम सीरियल किलर वेश्याओं को अपना शिकार बनाता था। वह उनके शरीर के टुकड़े कर फेंक देता, फिर पुलिस को चिट्ठी लिखकर चुनौती देता था।
2. जेफरी डेमर, अमेरिका कसाई के नाम से मशहूर जेफरी लोगों को मारने के बाद उनका मांस खा जाता था। 1992 में इसे उम्र कैद की सजा मिली, बाद में जेल में इसकी मौत हो गई।
3. हेरोल्ड शिपमैन, यूके इंग्लैंड के डॉ. हेरोल्ड शिपमैन ने 1970 से 1998 तक करीब 250 मरीजों की हत्या की और 2004 में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
4. जॉन वेन गेसी, अमेरिका इसने 1970 के दशक में 30 से ज्यादा लड़कों को किडनैप कर हत्या करके अपने घर के नीचे दफनाया दिया, जिसके लिए उसे मौत की सजा मिली।
5. एचएच होम्स, अमेरिका यह अपनी तीन मंजिला इमारत में लोगों को मारने के बाद बॉडी भट्टी में जला देता था। यह स्कैमर भी था। कोर्ट ने उसे 1896 में फांसी दे दी।
6. पेड्रो लोपेज, कोलंबिया इसे एंडीज का राक्षस भी कहते हैं। इसने 350 लोगों की हत्या की और 1998 में जेल से रिहा होने के बाद से लापता है।
7. टेड बंडी, अमेरिका टेड बंडी ने 1970 के दशक में कई महिलाओं का अपहरण, बलात्कार और हत्या की, 1989 में इसे मौत की सजा मिली थी।
8. चिसाको काकेही, जापान इस सीरियल किलर ने अपने पति समेत करीब 10 मर्डर किए, जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। इसे भी मौत सजा मिली।
9. डेनिस रेडर, अमेरिका डेनिस रेडर, उर्फ BTK किलर, ने 1974 से 1991 तक कंसास में 10 लोगों की हत्या की। इसे 10 उम्र कैद की सजा सुनाई गई।
10. अल्बर्ट फिश, अमेरिका इसे ग्रे मैन भी कहते हैं। यह सैडिस्टिक बच्चों का रेपिस्ट और नरभक्षी था। जिसने कई बच्चों की हत्या की। 1934 में इसे इलेक्ट्रिक चेयर पर फांसी दी गई।