1. सुपरमैन
मैन ऑफ स्टील सुपरमैन दूसरे ग्रह से आया है। वह उड़ सकता है। सुपरमैन उम्मीद, न्याय और वीरता का प्रतीक है, जो क्लार्क केंट के रूप में धरती की रक्षा करता है।
2. बैटमैन
अपनी इंटेलीजेंस, वॉर स्किल और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग कर वह दुनिया के दुश्मनों को हराता है।
3. स्पाइडर-मैन
ऊंची इमारतों पर फुर्ती के साथ कूदने–फांदने, और स्पाइडर-सेंस की शक्ति वाला यह सुपरहीरो न्यूयॉर्क का रक्षक है।
4. आयरन मैन
आर्मर सूट से एक आम आदमी आयरन मैन बनकर अपनी इंटेलीजेंस और टेक्नोलॉजी से दुनिया की रक्षा करता है। यह एवेंजर्स की टीम का प्रमुख सदस्य है।
5. वंडर वुमन
राजकुमारी डायना के पास देवताओं की शक्ति, लासो ऑफ ट्रूथ जैसे दैवीय अस्त्र हैं। वह पीस, जस्टिस और इक्वलिटी के लिए संघर्ष करती है।
6. कैप्टन अमेरिका
द्वितीय विश्व युद्ध के सुपर-सोल्जर, स्टीव रोजर्स के पास अनब्रेकेबल शील्ड और अनब्रेकेबल एथिक्स है। वह एवेंजर्स का नेतृत्व करते हैं, जो वीरता, देशभक्ति और न्याय का प्रतीक हैं।
7. थॉर
नॉर्स के बिजली का देवता, थॉर अपने जादुई हथौड़े म्योलनिर से उड़ने के साथ मौसम को भी कंट्रोल कर सकता है। थॉर असगर्ड और पृथ्वी को कॉस्मिक खतरों से बचाता है।
8. द फ्लैश
बिजली की चपेट में आने के बाद एक व्यक्ति दुनिया का सबसे तेज व्यक्ति बन जाता है। उसकी स्पीड और टाइम ट्रैवल की शक्ति उसे खतरों से लड़ने में मदद करती है।
9. हल्क
एक वैज्ञानिक जब गुस्से में आता है, तो हल्क में बदल जाता है। उनकी अथाह ताकत और अमरता उन्हें सबसे खतरनाक दुश्मनों से लड़ने में मदद करती है।
10. ब्लैक पैंथर
वकांडा के राजा टी'चाल्ला को वाइब्रेनियम से पावर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी प्राप्त होती है। फिर वह ब्लैक पैंथर बन अपने देश और दुनिया की रक्षा करता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें