2025 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश कौन बना है, आइए जानते हैं।
भारत आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। 2025 में भारत की जनसंख्या करीब 1.46 अरब तक पहुंच चुकी है।
अब चीन दूसरे नंबर पर है, जिसकी आबादी 1.42 अरब के आसपास है। चीन की आबादी में हर साल कमी आ रही है, जो उसके लिए बड़ी चिंता बन चुकी है।
वहीं, भारत की जनसंख्या में हर साल लगभग 89 लाख लोगों का इजाफा हो रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह बढ़त 2060 तक जारी रह सकती है और तब तक भारत की आबादी 1.65 अरब तक जा सकती है।
तीसरे स्थान पर अमेरिका है, जिसकी जनसंख्या करीब 34.7 करोड़ है। इसके बाद इंडोनेशिया है, जिसकी जनसंख्या इस साल 28.5 करोड़ पार कर चुकी है।
5वें और छठे स्थान पर पाकिस्तान और नाइजीरिया हैं। नाइजीरिया की आबादी सबसे तेज रफ्तार से बढ़ रही है, हर साल करीब 2.08 प्रतिशत की दर से।
रूस और ब्राजील जैसे देश अब टॉप 10 में तो हैं, लेकिन इनकी आबादी या तो स्थिर है या फिर गिर रही है। रूस में जनसंख्या घटने की दर -0.57 प्रतिशत है।
दुनिया की कुल आबादी अब 8.2 अरब के करीब पहुंच चुकी है। हर साल करीब 70 लाख लोग जुड़ रहे हैं, लेकिन यह रफ्तार पहले से धीमी हो गई है।
2015 में वैश्विक जनसंख्या वृद्धि दर 1.25 प्रतिशत थी, जो अब 2025 में घटकर 0.85 प्रतिशत रह गई है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें