Trending

अनोखेपन की मिसाल हैं भारत के ये म्यूजियम्स!

1. नेशनल रेल म्यूजियम
कहां: दिल्ली
भारतीय रेल का इतिहास बताने वाले इस संग्रहालय में पुराने इंजन, डब्बे, रॉयल कोच और कई दुर्लभ रेल मॉडल मौजूद हैं।

2. सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम
ऑफ टॉयलेट्स
कहां: दिल्ली
दुनिया भर के अनोखे टॉयलेट मॉडल्स को प्रदर्शित करने वाला यह म्यूजियम, शौचालयों के इतिहास और विकास को दिखाता है।

3. शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम
कहां: दिल्ली
यह संग्रहालय 6000 से भी ज्यादा गुड़ियाओं के संग्रह से अलग-अलग देशों की संस्कृति, पहनावे और परंपराओं को दिखाता है।

4. हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम
कहां: गुरुग्राम
इस म्यूजियम ने कार, बस, ट्रक, हवाई जहाज और साइकिल जैसे ट्रांसपोर्ट साधनों के इतिहास को सहेज कर रखा हुआ है।

5. काईट म्यूजियम
कहां: अहमदाबाद
इस म्यूजियम में दुनियाभर की अनोखी, रंग-बिरंगी और ऐतिहासिक पतंगें दर्शाई गई हैं।

6. द ह्यूमन ब्रेन म्यूजियम
कहां: बेंगलुरु
इंसानी दिमाग के असली नमूनों और उनकी संरचनाओं को प्रदर्शित करने वाला यह एक बड़ा ही अनोखा म्यूजियम है।

7. सुधा कार म्यूजियम
कहां: हैदराबाद 
यह संग्रहालय विचित्र तरह के आकारों में बनाई गई कारों का घर है। यहां लिपस्टिक, पर्स, जूते, आदि के आकर की कारें देखने को मिलती हैं।

8. अरना झरना म्यूजियम
कहां: जोधपुर
रेगिस्तान के बीच बना हुआ यह संग्रहालय, पारंपरिक झाड़ू और उनसे जुड़ी लोक संस्कृति को दर्शाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here