मोटोरोला ने कैसे बदल दी दुनिया!

Trending

दूसरे विश्व युद्ध तक दुनिया में न तो मोबाइल फोन था और न ही वॉकी-टॉकी जैसे गैजेट्स। युद्ध के दौरान सैनिक जीप रेडियो इस्तेमाल करते थे।

अमेरिका की गैल्विन मैन्युफैक्चरिंग नाम की एक कंपनी ने 1940 में दुनिया का पहला वॉकी-टॉकी बनाया।

इससे पहले यह कंपनी अमेरिकी पुलिस के लिए कार रेडियो रिसीवर बनाती थी। फिर कार रेडियो भी बनाने शुरू कर दिए।

1940 में मिले वॉकी-टॉकी से अमेरिका और उसके साथी देशों को विश्व युद्ध में बहुत मदद मिली।

इसी बीच 1947 में गैल्विन मैन्युफैक्चरिंग ने अपना नाम बदलकर ‘मोटोरोला इनकॉरपोरेटेड’ रख लिया।

मोटोराला नाम मोटर और ओला, इन 2 शब्दों से मिलकर बना था। दरअसल, कंपनी कार रेडियो बनाने के लिए पॉपुलर थी।

इसलिए नए नाम के लिए उसने कार से मोटर शब्द लिया। उन दिनों ‘ओला’ नाम फेमस था, इस तरह नया नाम मोटोरोला बन गया।

1969 में नासा ने अपोलो मिशन लॉन्च किया और नील आर्मस्ट्रांग को एस्ट्रोनॉट चुना गया।

मोटोरोला ने अपोलो मिशन में नासा का साथ दिया। नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने मोटोरोला के बनाए गैजेट के जरिए चांद से धरती तक मैसेज भेजा।

इसके बाद मोटोरोला ने कम्यूनिकेशन की फील्ड में पहले मोबाइल फोन जैसे कई बड़े आविष्कार किए।

इस तरह, बैटरी बनाने से शुरुआत करने वाली एक कंपनी के गैजेट्स ने अंतरिक्ष से लेकर धरती तक इंसानों की दुनिया बदलकर रख दी।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here