एक समय था जब मुगल बादशाह और नवाब भी होली खेलते थे और उनके दौर में आम आदमी तक को राजा पर रंग डालने की
छूट थी।
1192 में पृथ्वीराज चौहान की हार के बाद दिल्ली पर मुस्लिम शासन शुरू हुआ। इस दौर में हिंदू त्योहार फीके पड़ने लगे लेकिन गांवों में होली की परंपरा जारी रही।
मोहम्मद बिन तुगलक दिल्ली का पहला मुस्लिम सुल्तान था, जिसने सार्वजनिक रूप से होली मनाई। 1325 में उसने इस जश्न में हिस्सा लिया और लोगों के साथ रंग खेला।
1526 में जब बाबर ने आगरा को अपनी राजधानी बनाया, तब से मुगल दरबार में होली खेली जाने लगी।
बाबर के बेटे हुमायूं के दौर में भी होली खेली गई लेकिन उसके खुद शरीक होने के ज्यादा प्रमाण नहीं मिलते।
16वीं सदी के सूफी कवि मलिक मोहम्मद जायसी ने लिखा कि गांवों में होली से खेत तक लाल हो जाते थे।
नवाबों के दौर में होली सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं थी। वे ठंडई के शौकीन थे और हरम में भी रंगों का जश्न मनाया जाता था।
मुगल दौर में भी होली सिर्फ हिंदुओं का त्योहार नहीं था। इस दिन राजा-प्रजा का भेद मिट जाता था और आम आदमी भी बादशाह पर रंग डाल सकता था।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें