Trending

दुनिया के 10
सबसे प्रसिद्ध
पौराणिक जीव

1. भूटान
काल्पनिक जीव: येति
कहानी: बर्फ से ढंकी हिमालय की पहाड़ियों में रहने वाला एक बहुत ही विशाल जीव येति है, जिसका शरीर बालों से ढंका रहता है।

2. ईरान
काल्पनिक जीव: जिन
कहानी: ऐसे जीव जो किसी भी इंसान या पशु का रूप ले सकते हैं। पत्थरों, पेड़ों और खंडहरों में रहते हैं।

3. हॉन्ग कॉन्ग
काल्पनिक जीव: ड्रैगन
कहानी: सींग और दाढ़ी वाला एक विशाल सांप जैसा प्राणी जिसके पंजे बाघ जैसे, पूंछ मछली जैसी और आंखे शैतान जैसी होती हैं।

4. लातविया
काल्पनिक जीव: वेयरवुल्फ
कहानी: एक ऐसा जीव हो भेड़िए से इंसान में बदल सकता है। पूर्णिमा की रात की इसकी शक्ति सबसे ज्यादा होती है।

5. लिथुआनिया
काल्पनिक जीव: वैंपायर
कहानी: त्वचा की फीकी रंगत वाला वैंपायर इंसानी खून का प्यासा होता है। सूरज की रोशनी नहीं झेल सकता।

6. मार्शल आयलैंड्स
काल्पनिक जीव: जलपरी
कहानी: पानी में रहने वाला जीव जिसका ऊपर का शरीर इंसानी स्त्री का होता है और पूंछ मछली की।

7. स्पेन
काल्पनिक जीव: कोको
कहानी: छोटे बच्चों को उठा कर ले जाने वाली और खा जाने वाली शैतानी आत्मा है।

8. स्वीडन
काल्पनिक जीव: एल्फ
कहानी: परियों जैसे बहुत ही सुंदर और जादुई जीव होते हैं जो जंगलों में रहते हैं।

9. संयुक्त राज्य अमेरिका
काल्पनिक जीव: सेस्क्वाच
कहानी: यह दो पैरों पर चलने वाला एक बहुत ही विशाल मानव जैसा जीव है, जो सिर्फ घने जंगलों में मिलता है।

10. नॉर्वे
काल्पनिक जीव: ट्रोल
कहानी: पत्थर जैसे शरीर वाले विशाल जीव। ये जंगल और गुफाओं में रहते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here