बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि आप सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।
1. बिजली या तारों के पास न खड़े हों
बारिश में बिजली गिरने या तारों से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मर या खुले तारों से दूर रहें।
2. खुले सीवर या गड्ढों के पास न जाएं
बारिश में सड़कें पानी से भर जाती हैं, जिससे खुले सीवर या गड्ढे दिखाई नहीं देते। इनमें गिरने से चोट लग सकती है या कोई और दुर्घटना हो सकती है।
3. भीगे कपड़ों में ज्यादा देर न रहें
बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदल लें। भीगे कपड़ों में ज्यादा देर रहने से सर्दी-जुकाम, बुखार या त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
4. जरूरत न हो तो बाहर न निकलें
अगर बहुत जरूरी न हो तो तेज बारिश में घर से बाहर निकलने से बचें। इससे आप खतरों से बचेंगे।
5. पानी में गाड़ी न चलाएं
अगर सड़क पर पानी का बहाव तेज हो तो अपनी गाड़ी आगे न बढ़ाएं। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ सकता है या इंजन में पानी जा सकता है।
6. किसी पेड़ के नीचे छुपे
बिजली गिरने की स्थिति में पेड़ के नीचे खड़े होना खतरनाक हो सकता है। बिजली अक्सर पेड़ों पर गिरती है।
7. बासी खाना न खाएं
बारिश में नमी के कारण खाना जल्दी खराब होता है और इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे में बासी या बाहर खुला रखा खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
8. बारिश में नंगे पैर न चलें
नंगे पैर चलने से फंगल इंफेक्शन या चोट लगने का खतरा रहता है, खासकर जब पानी गंदा हो या उसमें नुकीली चीजें पड़ी हों। हमेशा वॉटरप्रूफ जूते या चप्पल पहनें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें