नए साल के
डाइट मंत्र
Trending
वर्ष 2023 खत्म होने को है। नए साल को लेकर
हम कई तरह के संकल्प लेते हैं। ऐसे में अपनी
डाइट को लेकर भी प्लान करना जरूरी है।
डाइट को शुगर फ्री करने का
संकल्प लें। मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक,
फ्रूट जूस से पूरी तरह परहेज करें।
हरी सब्जियां और सीजनल फ्रूट्स
को डाइट में शामिल करें। इनसे आपको
कई सारे न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे।
वैसी डाइट लें जिनसे मैग्नीशियम, कैल्शियम,
विटामिन D, विटामिन B12, आयरन,
फॉलिक एसिड और क्रोमियम मिलता हो।
प्रोटीन और गुड फैट से भरी डाइट लें। दूध,
देसी घी और मक्खन इसका सबसे बढ़िया सोर्स है।
ऑलिव और कोकोनट ऑयल भी हेल्दी है।
फाइबर से भरपूर डाइट लेने का संकल्प लें।
फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं।
अपनी डाइट में दालें जरूर शामिल करें।
मैदा और मैदे से बनी चीजों से
परहेज करें। मोटा आटा और बिना पॉलिश
वाला चावल डाइट में लें।
नए साल में एक फूड डायरी बनाएं।
आप क्या खा रहे हैं, कब और कितना
खा रहे हैं, इन सबको नोट करें।
समय पर खाना खाएं, बीच-बीच में
पानी पीते रहें। सप्ताह में एक दिन फास्टिंग
करना भी सेहत के लिए ठीक है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here