Trending

क्या नीतीश कुमार
के बेटे बनेंगे
अगले सीएम?

निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं, उनकी उम्र 49 साल है और वे पेशे से इंजीनियर हैं।

अभी तक वह राजनीति से हमेशा दूर रहे हैं लेकिन अब उनके जदयू में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है।

17 जनवरी को निशांत ने पहली बार अपने पिता के समर्थन में जनता से वोट की अपील की, उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने अच्छा काम किया है, जनता उन्हें फिर से लाए।"

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होली के बाद निशांत जदयू में शामिल हो सकते हैं, हालांकि इससे पहले वह खुद राजनीति में न आने की बात कहते रहे हैं।

2023 से ही निशांत के राजनीति में आने की चर्चा चल रही है, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भी उनके जदयू जॉइन करने की अटकलें तेज हुई थीं।

नीतीश कुमार हमेशा से परिवारवाद के विरोधी रहे हैं, उन्होंने कभी अपने बेटे निशांत को राजनीति में आगे बढ़ाने की वकालत
नहीं किया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि परिवारवाद का हमेशा विरोध करने वाले नीतीश कुमार अब खुद उसी में शामिल
हो रहे हैं।

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो जनता तय करेगी कि उन्हें स्वीकार करना है या नहीं।"

वहीं, उनके समर्थन में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा, "अगर इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बन सकता है तो नेता का बेटा नेता क्यों नहीं?

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here