'सेक्सटॉर्शन' से ऐसे बचें

कोई न्यूड फोटो भेजे तो समझ
 जाएं गड़बड़ है

ओडिशा विधानसभा में 'सेक्सटॉर्शन'
को लेकर हंगामा हुआ।

पटनायक सरकार के कई नेताओं पर
आरोप है कि वो सेक्सटॉर्शन' के मामले में
 गिरफ्तार हुई महिला ब्लैकमेलर अर्चना नाग
के साथ क्लोज रिलेशन थे।

मोबाइल, वीडियो कॉल और वेबकैम के जरिए
 जब अनजान व्यक्ति किसी की सेक्स
एक्टिविटी या न्यूड फोटो को रिकॉर्ड कर
ब्लैकमेल करे, तो उसे सेक्सटॉर्शन कहते हैं।

ऐसे मामलों में पहले नजदीकी बढ़ाई जाती है।
कुछ दिन के बाद वीडियो कॉल पर आकर
बात करने का ऑफर दिया जाता है।

कॉल पर सामने वाले व्यक्ति की हर हरकत रिकॉर्ड कर ली जाती है। बाद में इसी वीडियो को
 भेजकर उसे ब्लैकमेल किया जाता है।

कई बार नॉर्मल बातचीत करने के दौरान भी
आपके चेहरे को अश्लील वीडियो के साथ
एडिट कर नया वीडियो बनाया जाता है।

अगर कोई आपको अपनी न्यूड फोटो भेजें और आपकी मांगें तो समझ लें गड़बड़ है। किसी भी अनजान कॉल को एंटरटेन करने से बचें।

टेली मार्केटिंग कॉल पर लड़की की आवाज
सुन कर टाइम पास ना करें। ऐसे मामलों को
 तुरंत पुलिस में रिपोर्ट करें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here