Trending

इन 5 जीवों में नहीं होता दिमाग

दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जो बिना दिमाग के भी जीवित रहते हैं। ये जीव अपनी अनोखी जैविक प्रणालियों के कारण भोजन, गति और शिकार से जुड़े काम कर पाते हैं।

इनमें से कुछ के पास साधारण नर्वस सिस्टम होता है, जबकि कुछ पूरी तरह से बाहरी कारकों पर निर्भर रहते हैं।

आइए जानते हैं 5 तरीके, जिनकी मदद से कुछ जानवर बिना दिमाग के भी जीवित रहते हैं।

1. जेलीफिश और कोरल
जेलीफिश और कोरल के पास कोई केंद्रीय दिमाग नहीं होता, बल्कि उनका शरीर नर्व नेट से नियंत्रित होता है, जो उन्हें बाहरी संकेतों पर रिएक्शन देने में मदद करता है।

फायदा: नर्व नेट की वजह से वे पानी के प्रवाह के साथ तैर सकते हैं और आहार ले सकते हैं बिना सोचने की जरूरत के।

2. स्टारफिश और समुद्री अर्चिन
स्टारफिश के शरीर में दिमाग नहीं होता, बल्कि इनके हर हाथ अपने आप निर्णय ले सकते हैं, क्योंकि इसकी नसों में ही नियंत्रण क्षमता होती है।

इस वजह से इसकी हर एक भुजा स्वतंत्र रूप से चल सकती है और कटने के बाद फिर से विकसित भी हो सकती है।

3. स्पंज
स्पंज पानी में स्थिर रहते हैं और कुछ नहीं करते। चोअनोसाइट्सइस नामक शरीर की विशेष कोशिकाओं की मदद से पानी में से भोजन अपने आप छन जाता है।

इन्हें भोजन के लिए दिमाग की जरूरत ही नहीं होती, क्योंकि वे पानी की धाराओं पर निर्भर होते हैं।

4. बैक्टेरिया और वायरस
बैक्टेरिया और वायरस में कोई दिमाग नहीं होता, लेकिन वे अपने आसपास के वातावरण के अनुसार प्रतिक्रिया कर सकते हैं।

वे भोजन, तापमान और अन्य कारकों के आधार पर अपना अस्तित्व बनाए रखते हैं।

5. सी कुकुंबर
खीरे जैसे दिखने वाले सी कुकुंबर में भी कोई दिमाग नहीं होता, लेकिन यह शिकारियों से बचने के लिए अपने शरीर से जहरीले पदार्थ निकाल सकता है।

इस तरह यह बिना सोच-विचार करे केवल अपने स्वाभाविक गुणों पर निर्भर करके शिकारियों से बच जाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here