भूत का नाम सुनते ही मन में खौफ आ जाता है। कई लोग भूत का नाम सुनते ही कांप जाते हैं, तो कई घबरा जाते हैं और उनके होश उड़ जाते हैं।
हम भूत का नाम तो दिनभर में कई बार ले लेते हैं, कभी मूवी देखते टाइम तो कभी ऐसे भी।
लेकिन, यह नहीं जानते कि भूत शब्द आया कहां से, इसका मतलब क्या है और इसे बुरी आत्माओं के लिए क्यों इस्तेमाल किया जाता है।
भूत एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है ‘अतीत’, जो बीत चुका है। हम बीते हुए समय के लिए भूतकाल शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे में जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके लिए भी भूत शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा।
इंग्लिश में भूत को घोस्ट कहा जाता है। उत्तरी यूरोप में 1300 के आसपास Old Norse में “geisa” नाम का शब्द था, जिसका मतलब भड़कना होता था।
इसके बाद ये ghoisdo-s बन गया और इसका अर्थ क्रोध। धीरे-धीरे ये जर्मन संस्कृति में “gaistaz” बना, तो पुरानी इंग्लिश में ‘gast’ बना, जिसका मतलब डरना होता है।
यहीं से यह बदलकर Ghost हो गया, जिसे भूतों के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें