Trending

कौन है सबसे
अमीर पाकिस्तानी?

शाहिद खान, पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्ति, एक सेल्फमेड अरबपति हैं। शाहिद खान की पाकिस्तान से निकल ग्लोबल स्टेज पर पहुंचने जर्नी बहुत ही इंट्रेस्टिंग है।

18 जुलाई 1950 को लाहौर के एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे शाहिद खान के पिता का नाम रफीक खान था। जो सर्वे और ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट की दुकान चलाते थे। खान की मां गणित की प्रोफेसर थी।

17 साल की उम्र में 1967 में खान हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने ग्रिंगर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से 1971 में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

अमेरिकी में शहीद खान से सबसे पहली नौकरी अपने शिक्षा की ही दौरान 150 रुपए प्रति घंटा के हिसाब से बर्तन धोने का किया।

इसके बाद खान ने इलिनोइस विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फ्लेक्स-एन-गेट कॉर्पोरेशन में काम किया। 

जब खान की डिग्री पूरी हो गई तो उसके बाद खान इसी कंपनी में इंजीनियरिंग डायेक्टर के पद पर नियुक्त हो गए। और शहीद खान आज फ्लेक्स-एन-गेट कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं।

खान की संपत्ति का मुख्य स्रोत उनकी कंपनी फ्लेक्स-एन-गेट ही है, जो एक प्रमुख ऑटो पार्ट्स सप्लायर है। कंपनी फोर्ड और टोयोटा जैसी टॉप ऑटोमोबाइल कंपनियों को पार्ट्स सप्लाई करती है। 

व्यापार में सफलता के बाद उन्होंने खेल जगत में भी कदम रखा और 2011 में नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) की टीम जैक्सनविल जैगुआर्स और 2013 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम फुलहम एफसी खरीदी। 

शाहिद खान और उनके बेटे, टोनी खान पेशेवर कुश्ती प्रमोशन ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) के प्रमुख निवेशक हैं। टोनी खान प्रमोशन के अध्यक्ष और सीईओ भी हैं।

1977 में शहीद खान ने एन कार्लसन से शादी कर ली। जो उनके यूनिवर्सिटी के दिनों की साथी थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटी शन्ना खान और बेटा टोनी खान ।

अपार धन-संपत्ति के बावजूद, खान खेल, समाजसेवा और इनोवेशन के प्रति समर्पित हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here