Trending

फ्लाइट में ट्रैवल करने से पहले जरूर करें ये काम

फ्लाइट में यात्रा करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा आरामदायक और सुरक्षित रहे। 

अपनी फ्लाइट टिकट का प्रिंटआउट या ई-टिकट और अपना वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट तैयार रखें। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए वीजा जरूर देखें।

अपनी फ्लाइट के समय और टर्मिनल की जानकारी पहले से ही जान लें। एयरपोर्ट पर समय से 2-3 घंटे पहले पहुंचने की योजना बनाएं।

एयरलाइन के सामान नियमों के अनुसार ही पैकिंग करें। कैरी-ऑन बैग में जरूरी चीजें जैसे दवाएं, चार्जर रखें।

सुरक्षा जांच में समय लगता है, इसलिए धैर्य रखें। अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अलग से रखें।

किसी भी प्रकार के नुकीले या धारदार सामान को साथ न रखे। ये आपको दिक्कत में ला सकता हैं।

अगर संभव हो तो, ऑनलाइन चेक-इन करें ताकि एयरपोर्ट पर समय बच सके।

फ्लाइट में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं, इसकी जानकारी रखें।फ्लाइट में यात्रा करते समय आरामदायक कपड़े पहनें।

अगर संभव हो तो अपनी पसंदीदा सीट पहले से ही चुन लें, खासकर लंबी यात्राओं के लिए।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here