क्या आपका पार्टनर
फोन में पासवर्ड लगाता है?

Trending

मोबाइल फोन पर पासवर्ड लगाना
बहुत आम है, लेकिन यह रिश्ते में दरार
की वजह भी बनता जा रहा है।

मोबाइल के लिए पासवर्ड सिक्योरिटी के
लिए लगाया गया ताकि पर्सनल जानकारी किसी
के हाथ ना लगे। लेकिन जब पार्टनर के पूछने
पर भी पासवर्ड शेयर नहीं किया जाता तो
यह शक की वजह बनता है।

कपल्स एक-दूसरे से ओटीटी ऐप्स का
पासवर्ड तो शेयर करते हैं लेकिन अपने फोन
और सोशल मीडिया के अकाउंट का
पासवर्ड देने से बचते हैं।

एक सर्वे में आया कि कपल्स ओटीटी
सर्विस, फूड या ग्रॉसरी सर्विस जैसी ऐप का
पासवर्ड इसलिए शेयर करते हैं ताकि दोनों
के बीच खर्चा बंटे और पैसे बचें।

मोबाइल और सोशल मीडिया का पासवर्ड देना
कपल्स को पसंद नहीं होता। वे इस वर्चुअल दुनिया को अपना पर्सनल स्पेस मानते हैं। उन्हें इसमें
पार्टनर की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती।

जो कपल एक-दूसरे से पासवर्ड शेयर
करते हैं, वह मानते हैं कि रिश्ते में पारदर्शी बनना
जरूरी है। पासवर्ड शेयरिंग से कपल्स के बीच
भरोसा बढ़ता और जलन की भावना दूर रहती है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here