Trending

फोन की 4 सेटिंग
 स्कैम से बचाएंगी

आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाएं बहुत सामने आ रही हैं। ऐसे में फ्रॉड से बचने के लिए सावधान रहना जरूरी है।

इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में कुछ बदलाव करने जरूरी हैं। आइए उन स्मार्टफोन की सेटिंग के बारे में जानते हैं।

सेफ ब्राउजिंग
गूगल क्रोम अपने यूजर्स को ऐसी वेबसाइट के लिए पहले ही अलर्ट कर देता है, जिनमें किसी तरह की कुछ संदिग्ध एक्टिविटीज की आशंका हो सकती है।

गूगल क्रोम की Enhanced Protection सेटिंग के लिए फोन में गूगल क्रोम को ओपन करना होगा।

अब टॉप राइट कॉर्नर पर बने 3 डॉट मेन्यू पर सेटिंग पर टैप करें, सेफ्टी चेक पर आएं। फिर सेफ ब्राउजिंग पर आएं, यहां Enhanced Protection को सेलेक्ट कर इनेबल करें।

लोकेशन ऑफ रखें
यूजर को अपनी प्राइवेसी के लिए फोन की लोकेशन को ऑफ रखना चाहिए, जिससे कोई भी ऐप आपकी लोकेशन को ट्रैक न कर पाए।

थर्ड पार्टी ऐप से बचें
अक्सर कई ऐप और वेबसाइट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लॉग-इन करने की सुविधा देते हैं। इससे आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है।

इसलिए यूजर को ऐसा करने से बचना चाहिए। कई सारे गेमिंग ऐप भी गेम खेलने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी मांगते हैं, जिसे देने से बचना चाहिए।

पर्सनलाइज ऐड से बचें
Google हमारी गतिविधियों को ट्रैक करना चाहता है। इसे रोकने के लिए फोन की सेटिंग में जाएं। गूगल ऐड में Enable Opt out of Ads Personalization पर क्लिक करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here