दुनिया में कई जगहें ऐसी हैं, जिनके रहस्य आज भी वैज्ञानिकों को हैरान कर देते हैं। कुछ स्थानों की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी, और वे लोगों की जिज्ञासा बढ़ाते रहते हैं।
बरमूडा ट्रायंगल, अटलांटिक महासागर
यह जगह कई दशकों से अनगिनत जहाजों और विमानों के गायब होने के लिए मशहूर है। वैज्ञानिकों के पास ठोस जवाब नहीं है कि यहां ऐसा क्यों होता है।
ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा, इजिप्ट
4500 साल पुराने ये पिरामिड इतनी सटीकता से बनाए गए हैं कि उनकी तकनीक आज भी पहेली बनी हुई है।
नाज्का लाइन्स, पेरू
रेगिस्तान में बनी विशाल आकृतियां,
जो केवल ऊपर से देखी जा सकती हैं।
ये क्यों और किसने बनाई, यह रहस्य
अभी तक अनसुलझा है।
क्रुक्ड फॉरेस्ट, पोलैंड
इस जंगल में सभी पेड़ रहस्यमय तरीके से झुके हुए हैं। वैज्ञानिक आज तक यह नहीं समझ पाए कि ये प्राकृतिक रूप से ऐसे बने या इसके पीछे कोई और कारण है।
गेट्स ऑफ हेल, तुर्कमेनिस्तान
एक गैस क्रेटर जो 50 सालों से लगातार जल रहा है। इसे बुझाने के प्रयास भी असफल रहे।
आइलैंड ऑफ डॉल्स, मैक्सिको
पेड़ों से लटकती सैकड़ों गुड़ियाएं, जो डरावनी लगतीं हैं। स्थानीय लोग मानते हैं कि यहां एक डूबी हुई बच्ची की आत्मा रहती है।
ईस्टर आइलैंड, चिली
यहां के विशाल पत्थर से बने हुए सिर
की आकृति, जिन्हें मोआई कहा जाता है।
ये कैसे बनाए गए और यहां तक कैसे
पहुंचे, कोई नहीं जानता।
ब्लड फॉल्स, अंटार्कटिका
बर्फीले ग्लेशियर से बहता लाल रंग का पानी, जो खून जैसा दिखता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि इसमें आयरन है, लेकिन यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें