Trending

बिना मिट्टी घर में उगाएं ये पौधे

आमतौर पर पौधों के उगने के लिए 3 चीजों के जरूरत होती है- सूरज की रोशनी, पानी और मिट्टी।

लेकिन, धरती पर ऐसे अजब–गजब पौधे भी हैं, जो बिना मिट्‌टी के कहीं भी पनप सकते हैं। इन पौधों को आप अपने घर में उगा सकते हैं और हरियाली बढ़ा सकते हैं।

1. एयर प्लांट (टिलैंड्सिया)
इस पौधे को मिट्टी की जरूरत नहीं होती। ये हवा से नमी और पोषक तत्व लेकर जीवित रहते हैं।

टिलैंड्सिया यानी एयर प्लांट को लकड़ी, पत्थर या दीवार पर रखकर आसानी से उगाया जा सकता है और यह बहुत कम देखभाल में भी बढ़ते हैं।

2. वॉटर हायसिंथ (जलकुंभी)
यह पानी की सतह पर तैरने वाला पौधा है। इसे भी मिट्टी की कोई जरूरत नहीं होती, सिर्फ पानी चाहिए।

जलकुंभी के फूल सुंदर बैंगनी होते हैं। हालांकि, बेलगाम बढ़ने पर जलकुंभी नहरों से लेकर पाइपलाइन तक को जाम कर सकती है।

3. अमरबेल
यह परजीवी बेल है, जो किसी दूसरे पौधे से चिपककर उसी से पोषक तत्व सोखती है और बढ़ती रहती है।

अमरबेल को भी देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। इसे भी बिना मिट्‌टी के आसानी से किसी दूसरे पौधे या लकड़ी के जरिए लगाया जा सकता है।

4. जलमधु (लेम्ना)
यह बहुत छोटे आकार का जल पौधा है, जो पानी की सतह पर बिना मिट्टी के तेजी से फैलता है।

यह पौधा मछलियों और जलचर जीवों के लिए भोजन का काम करता है और खूबसूरत दिखता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here