प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 29 अप्रैल को चार सभाएं कीं। सबसे पहले वे कर्नाटक के बागलकोट पहुंचे।
रैली के लिए पहुंचने पर अंकोला की फल विक्रेता मोहिनी गौड़ा ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।
बागलकोट रैली में PM ने कहा- सोशल मीडिया के जमाने में कांग्रेस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर रही है।
कर्नाटक में कांग्रेस नहीं वसूली गैंग सरकार चला रही है। कांग्रेस के नेता अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं।
आरक्षण पर विपक्ष को घेरते हुए कहा- SC, ST, OBC के सबसे ज्यादा सांसद भाजपा के टिकट पर चुनकर आते।
PM बोले- यहां कट्टरपंथी ताकतें बेलगाम हुईं। कोई दुकान के अंदर हनुमान चालीसा सुनता, तो उस पर हमला होता है।
हुबली में एक बेटी के साथ बहुत गलत हुआ। उसे चाकू मारा गया। कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति कर रही है।
रैली में ही एक बच्ची तस्वीर लेकर खड़ी थी। PM ने SPG से फोटो मंगवाई और कहा- आपको चिट्ठी लिखूंगा।
इसके बाद महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे गए। सोलापुर में कहा- विपक्ष बौखलाया हुआ है, इसलिए झूठ फैला रहा।
PM बोले- नौसेना के झंडे में ब्रिटिश झंडा हटाकर शिवाजी का प्रतीक लगाया, इस बात से कांग्रेस परेशान है।
PM ने सतारा में कहा- जो सामने लड़ नहीं पा रहे वो सोशल मीडिया पर फेक वीडियो फैला रहे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here