पोलियो एक खतरनाक बीमारी है जो दुनिया से लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान में इसका खतरा बढ़ रहा है।
दुनिया में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही पोलियो से प्रभावित देश हैं, हैरानी की बात यह है कि 85% से ज्यादा पोलियो के मामले पाकिस्तान में हैं।
पाकिस्तान में पोलियो वैक्सिनेशन के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
2011 में चीन पोलियो मुक्त था लेकिन पाकिस्तान से गए लोगों के कारण वहां पोलियो के केस बढ़ गए थे।
भारत और पाकिस्तान के बीच भी लोग लगातार सफर करते हैं इसलिए यह वायरस भारत में दोबारा आ सकता है।
पोलियो वायरस से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिससे लकवा हो सकता है और कुछ मामलों में मौत भी हो सकती है।
पोलियो सबसे ज्यादा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को होता है अगर किसी वयस्क को बचपन में वैक्सीन नहीं लगी है तो उसे भी संक्रमण का खतरा रहता है।
बच्चों को समय पर वैक्सीन लगवाना जरूरी है, ताकि संक्रमण का खतरा न हो और इम्यूनिटी बनी रहे।
वैक्सीन के बाद इसका खतरा बहुत कम हो जाता है लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में यह हो सकता है।
आमतौर पर वैक्सिनेशन के बाद पोलियो का खतरा नहीं होता लेकिन अगर किसी को बचपन में वैक्सीन की पूरी खुराक नहीं मिली है तो उसे पोलियो हो सकता है।
भारत में पोलियो वैक्सिनेशन का मजबूत मैकेनिज्म है, घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाती हैं।
अगर किसी ने बचपन में वैक्सीन नहीं ली है, तो डॉक्टर से कंसल्ट कर वैक्सीन
लगवानी चाहिए।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें