1. टुकड़ों में बांटें
जब बहुत सारी जानकारी हो, तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। जैसे, एक लंबी नंबर की शृंखला को तीन-चार अंकों के छोटे-छोटे ग्रुप्स में याद करें।
2. दिमाग में इमेज बनाएं
जो कुछ आप याद करना चाहते हैं, उसे एक साफ और रंगीन तस्वीर के रूप में सोचें। जितनी ज्यादा डिटेल्स होंगी, उतना ही बेहतर याद होगा।
3. दोहराते रहें
याद करने के बाद उसे अलग-अलग समय पर दोहराएं। इससे याददाश्त लंबे समय तक बनी रहती है और याद भी आसानी से होता है।
4. कविताओं की मदद लें
कठिन चीजें याद रखने के लिए छोटे-छोटे शब्दों या कविताओं का सहारा लें। जैसे, गणित के ऑपरेशन्स को याद रखने के लिए प्रयोग होता है।
5. लॉकी मैथड
प्राचीन रोम और यूनान में याददाश्त क्षमता बढ़ाने के लिए इस मैथड का इस्तेमाल किया जाता था।
6. खुद का टेस्ट लें
पढ़ाई सिर्फ किताब देखकर न करें, बल्कि खुद से सवाल पूछकर उत्तर याद करने की कोशिश करें। जब आप खुद को टेस्ट करते हैं, तो वह जानकारी लंबे समय तक याद रहती है।
7. कहानी बनाना
जो जानकारी आप याद करना चाहते हैं, उसे एक मजेदार कहानी में बदल दें। हमारा दिमाग कहानियों को याद रखने में बहुत अच्छा है, तो इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करें।
8. नींद और आराम
अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि नींद में आपका दिमाग उस जानकारी को अच्छे से स्टोर करता है। इसलिए, जब भी आप पढ़ाई करें, तो आराम करना न भूलें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें