सावधानी हटी दुर्घटना घटी
खुले एरिया में पटाखे जलाएं, टाइल्स में चकरी अच्छे
से घूमेगी या अनार जलने पर सुंदर लगेगा इन
चक्करों में पड़कर घर के अंदर पटाखे न जलाएं।
जिस दुकान वाले के पास लाइसेंस हो,
उसी से पटाखे खरीदें, क्योंकि आपको मार्केट में
खराब पटाखे भी मिल सकते हैं, जिनके फूटने
का खतरा ज्यादा होता है।
पटाखे खरीदने के बाद उसे किसी बंद कंटेनर में
सुरक्षित रखें और ध्यान रहे कि आसपास कोई
आग लगने वाली चीज न हो।
पटाखे की वजह से जल जाएं तो भागे और
घबराएं नहीं, आग लगने वाली और भड़काने
वाली चीज हाथ में हो तो तुरंत फेक दें।
कपड़ों पर आग लगने पर चेहरे को हाथ
से ढक लें। आग बुझने तक जमीन पर रोल
यानी उलट-पलट करें।
जली हुई जगह को पानी में डुबोएं, इससे जलन
कम होगी और थोड़ी राहत मिलेगी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें