जानिए कैसे होंगे
रामलला के दर्शन?
Trending
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
के बाद अब आम लोगों के लिए राम मंदिर
के पट खुल गए हैं।
जानिए कि रोज मंदिर के पट कब खुलेंगे
और किस बंद रहेंगे, दर्शन कैसे होंगे, इसका
प्रोसेस क्या होगा और आप अपने साथ मंदिर
के अंदर क्या ले जा सकेंगे और क्या नहीं।
23 जनवरी से उत्थान
आरती के बाद मंदिर का पट सभी
श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
राम मंदिर का पट सुबह 7 बजे से
11 बजकर 30 मिनट तक के लिए भक्तों
के लिए खुला रहेगा। इसके बाद रामलला
की मध्यान आरती होगी।
दोपहर में ढाई घंटे भोग और विश्राम
के लिए मंदिर का पट बंद रहेगा। दोपहर
2 बजे फिर से मंदिर के पट खुलेंगे और शाम
7 बजे तक रामलला के दर्शन होंगे।
राम मंदिर में भी आम मंदिरों की
तरह एंट्री होगी। इसके लिए श्रीराम मंदिर
तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ऑफिस से आधार कार्ड
दिखाकर पास लेना होगा।
एक बार में सिर्फ 30 लोग ही आरती में
शामिल हो सकेंगे। ध्यान रखें कि राम मंदिर
में दर्शन के लिए पैसे नहीं लगेंगे और कोई
पर्ची कटवाने की जरूरत नहीं है।
राम मंदिर में कई लेयर की सिक्योरिटी रहेगी।
भारत के कई दूसरे मंदिरों की ही तरह राम मंदिर
में भी सेलफोन और स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट्स,
यहां तक कि पेन भी बाहर जमा करवाना होगा।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here