गर्मियों के लिए बेस्ट प्रोटीन ड्रिंक्स
Trending
गर्मी में तेज धूप और लू से लोग बीमार हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम में लिक्विड डाइट ज्यादा लेनी चाहिए।
यह भी ख्याल रखना चाहिए कि डाइट में प्रोटीन की मात्रा पर्याप्त हो, ताकि कमजोरी न आने पाए।
जानिए प्रोटीन से भरपूर ड्रिंक्स के बारे में, जो हेल्दी होने के साथ ही ठंडक भी पहुंचाएंगी।
1. सत्तू शरबत
सत्तू में पानी या छाछ, काली मिर्च मिलाकर पिएं। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर आपको हेल्दी रखेंगे।
2. केफिर
केफिर में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है। गाय के दूध से बनी केफिर गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक है।
3. गाय का दूध
1 कप गाय के दूध में 8 ग्राम प्रोटीन होता है। गाय के ठंडे दूध का लुत्फ उठाएं और गर्मी को दूर भगाएं।
4. सोया दूध
गर्म मौसम में सोया दूध से शेक बनाकर पी भी सकते हैं। एक कप सोया दूध में 6-8 ग्राम प्रोटीन होता है।
5. बेल शरबत
बेल, पानी, बर्फ और गुड़ से बना यह शरबत प्रोटीन के साथ ही फाइबर से भी भरपूर होता है।
6. क्विनोआ-बादाम मिल्क शेक
क्विनोआ और बादाम दूध, दोनों में ही हाई प्रोटीन फूड हैं। इनसे बना शेक बहुत फायदेमंद होता है।
7. दही स्मूदी
100 ग्राम दही में 10 ग्राम प्रोटीन होता है। गर्मी के दिनों में नट्स, केले और दही से स्मूदी बनाएं और मजे से खाएं।
8. चॉकलेट वेनिला शेक
चॉकलेट पसंद है तो चॉकलेट पाउडर में वेनिला, बादाम दूध, केला, पीनट बटर से हेल्दी प्रोटीन शेक बना सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here