धन से जुड़ी
कहावतें
Trending
वैसे तो हम सभी धन से जुड़ी कई कहावते बरसों से सुनते आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको उनका मतलब पता है?
बाप बड़ा न भइया सबसे बड़ा रूपइया
इस मुहावरे का अर्थ यह है कि पैसे से बड़ा इस दुनिया में कुछ नहीं है। पैसे को पिता और भाई दोनों से बड़ा बताया गया है।
आमदनी अठ्ठनी खर्चा रूपैया
इसका मतलब यह है कि कमाई कम है और खर्चा ज्यादा।
माल है तो ताल है
इस मुहावरे का मतलब यह है कि अगर आपके पास पैसा है तो जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसे आप खरीद नहीं सकते।
पैसा हाथ का मैल है
इसका अर्थ यह है कि पैसा हाथ के मैल की तरह होता है। यह बचाने की बजाए खर्च होता रहता है।
कौड़ी के मोल बिकना
इस मुहावरे का मतलब यह है कि किसी महंगी चीज का कम दाम पर बिक जाना।
पैसा ना कौड़ी बजार में दोड़ा-दौड़ी
यह मुहावरा अकसर घर पर मां इस्तेमाल करती हैं। इसका अर्थ यह है कि पैसा ना होते हुए भी शॅापिंग पर निकल जाना ।
पैसे की जात नहीं पूछी जाती
पैसा कहीं से भी मिले उसकी कीमत हमेशा बड़ी ही होती है। उसकी कीमत जितनी आज है, वह कल भी रहेगी।
जितनी चादर हो उतने ही
पैर फैलाने चाहिए
इसका मतलब है कि हमेशा अपनी हैसियत के हिसाब से जिंदगी गुजरानी चाहिए।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here