चेक बाउंस
होने पर
कितनी सजा?
Trending
चेक बाउंस होने की स्थिति में द
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (NI) एक्ट,
1881 का सेक्शन 138 लागू होता है।
खाते में पर्याप्त अमाउंट नहीं होने पर
चेक बाउंस होता है तो एक्ट के अनुसार,
चेक जारी करने वाले इंसान को 2 साल
तक की जेल हो सकती है।
कोर्ट चाहे तो जारी किए गए चेक की
दोगुनी राशि भी पीड़ित को दिलवा सकता है।
या फिर 2 साल तक की जेल और
जुर्माना दोनों हो सकते हैं।
सजा तब होगी जब मुकदमा दायर
होगा। मुकदमा करने के लिए कुछ
शर्तों का पालन करना जरूरी है।
पहली बात, चेक जारी किए जाने की
तारीख से 3 महीने के पीरियड या फिर
जितने समय तक चेक मान्य हो, उसे
बैंक में जमा किया गया हो।
चेक धारक ने बैंक से उसे चेक बाउंस
होने की सूचना पाने के 30 दिन के
भीतर लिखित रूप में सूचना देकर
चेक की धनराशि की मांग की हो।
यदि चेक जारी करने वाले व्यक्ति ने
चेक बाउंस होने की लिखित सूचना
मिलने के 15 दिन के अंदर चेक की
राशि का भुगतान नहीं किया हो तो
ही मुकदमा दायर किया जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here