Trending

राजस्थान की 9
 शानदार हवेलियां

राजस्थान अपनी हवेलियों के लिए खूब मशहूर है। यहां की हवेलियां अपनी शानदार वास्तुकला और दीवारों पर बनी रंग-बिरंगी चित्रकारी के लिए जानी जाती हैं।

राजस्थान की हवेलियां इस शाही राज्य की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा भी रही हैं।

जानिए राजस्थान की कुछ प्रसिद्ध हवेलियां, जिन्हें देखने लोग विदेश से भी आते हैं।

सामोद हवेली, जयपुर
समोद हवेली में राजपूत वास्तुकला और खूबसूरत शीश महल देखने को मिलता है। यहां खूबसूरत दीवान-ए-खास भी है। 

सालिमसिंह की हवेली, जैसलमेर
इस हवेली में 38 बालकनियां हैं, जिनमें से हर एक का डिज़ाइन अलग है। हवेली के अंदर एक और महल है, जिसे मोती महल कहा जाता है। हवेली की छत मोर के आकार की है। 

अलसीसर महल, जयपुर
अलसीसर महल अपनी वास्तुकला और सजावट में शाही अंदाज से कम नहीं है। अब इसे हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है।

शेखावाटी हवेलियां, नवलगढ़
नवलगढ़ की हवेलियों को ओपन एयर आर्ट गैलरी भी कहा जाता है। यहां की हवेलियां, राजस्थान की शानदार दीवार पेंटिंग और कला कौशल का उदाहरण हैं।

नाथमल की हवेली, जैसलमेर
यह हवेली पीले बलुआ पत्थर से बनी है और हवेली के अंदरूनी हिस्से में दीवारों और खंभों पर फूलों, घोड़ों, पंखे-कार जैसी आधुनिक चीज़ों की पेंटिंग हैं। 

मंडावा हवेली, मंडावा
इस हवेलियों की दीवार पर भव्य चित्रकारी की गई है, जो हर किसी का मन मोह लेती है।

पटवों की हवेली, जैसलमेर
यह हवेली नक्काशीदार खंभों, जालीदार बालकनी, और शानदार दीवार के लिए जाना जाती है। 

मोदी की हवेली, झुंझुनू
 यह हवेली अपनी सजावट, चित्रकला, दर्पण, मूर्तियों, और दीवार नक्काशी के लिए जानी जाती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here