रामलला की
आरती का समय
क्या है?

Trending

अयोध्या में रामलला की 6 बार आरती की
जाती है। हर आरती का समय ही नहीं,
विधि-विधान और महत्व भी अलग है।

अभी भक्त हर आरती में शामिल नहीं हो
सकते। अगर आप आरती में शामिल होना
चाहते हैं तो आगे की स्लाइड्स में पूरी
डिटेल जानें।

रामलला की पहली आरती सुबह
साढ़े 4 बजे होती है। इसे मंगला
आरती कहते हैं।

भगवान राम की दूसरी आरती का समय
सुबह 6.30 से 7.00 बजे तक है। इसे
शृंगार आरती कहते हैं।

रामलला की तीसरी आरती दोपहर में
11.30 बजे की जाती है। जिसे भोग
आरती कहा जाता है।

भोग आरती के बाद दोपहर 12 बजे गर्भ
गृह के पट बंद हो जाते हैं। इसके बाद
रामलला विश्राम के लिए चले जाते हैं।

दोपहर 2.30 बजे भगवान की चौथी बार
आरती की जाती है। इसे मध्यान्ह
आरती कहते हैं।

मध्यान्ह आरती के साथ ही गर्भ गृह के पट
खुल जाते हैं और रामलला के दर्शन
शुरू हो जाते हैं।

शाम 6.30 बजे रामलला की पांचवीं बार
आरती की जाती है, जिसे संध्या
आरती कहते हैं।

रात 8.30 से 9.00 बजे तक रामलला की
शयन आरती की जाती है। छठी बार आरती
के बाद भगवान के विश्राम की तैयारी
शुरू हो जाती है।

श्रद्धालु सिर्फ भोग आरती, मध्यान्ह आरती,
संध्या आरती और शयन आरती में ही
शामिल हो सकते हैं। रामलला के वीआईपी
दर्शन की व्यवस्था भी अभी नहीं है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here