तेलंगाना के रामप्पा
मंदिर में समारोह रद्द,
पर्यटन मंत्री पर आरोप
Trending
तेलंगाना का रामप्पा मंदिर यूनेस्को की
विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल है। इसका
प्रबंधन काकतीय हेरिटेज ट्रस्ट करता है।
मंदिर को यूनेस्को मान्यता मिलने का
एक साल पूरा होने पर पहला रामप्पा महोत्सव
आयोजित करने की तैयारी की गई थी।
काकतीय हेरिटेज ट्रस्ट ने महोत्सव की
अनुमति के लिए 2 महीने पहले भारतीय पुरातत्व
सर्वेक्षण के पास आवेदन किया था।
ट्रस्टी बीवी पापा राव ने कहा कि प्रसिद्ध
नृत्यांगना मल्लिका साराभाई को महोत्सव में
प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था।
राव का आरोप है कि संस्कृति मंत्री जी
किशन रेड्डी ने कहा कि इसमें मल्लिका
का कार्यक्रम भी है, इसलिए वह
इसकी अनुमति नहीं देंगे।
वारंगल में मल्लिका साराभाई ने कहा कि
यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह भरतनाट्यम और
कुचिपुड़ी की नृत्यांगना, सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
रंगमंच व फिल्म जगत में भी
प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकीं मल्लकिा
अंतरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई और नृत्यांगना
मृणालिनी साराभाई की बेटी हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here