रंग पंचमी होली के 5 दिन बाद मनाई जाती है, यह त्योहार देवी-देवताओं को समर्पित होता है, आइए जानते हैं इस साल रंग पंचमी कब है और इसका क्या महत्व हैI
रंग पंचमी 2025 में 19 मार्च को मनाई जाएगी इसकी पंचमी तिथि 18 मार्च रात 10:09 बजे से शुरू होकर 19 मार्च दोपहर
12:36 बजे तक रहेगीI
धर्मग्रंथों के अनुसार, रंग पंचमी तामसिक और राजसिक गुणों पर सात्विकता की जीत का प्रतीक हैI इस दिन देवी-देवताओं को रंगों से आमंत्रित कर पूजा की जाती हैI
मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन देवी-देवता वायु रूप में धरती पर आते हैंI भक्तों द्वारा उड़ाए गए रंगों के सूक्ष्म कण देवताओं को आकर्षित करते हैंI
रंग पंचमी मुख्य रूप से मथुरा, वृंदावन और बरसाना में धूमधाम से मनाई जाती हैI इस दिन पूरे ब्रज क्षेत्र की गलियां फिर से रंगों से सराबोर हो जाती हैंI
यह ब्रह्मांड के पांच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैI
कहा जाता है कि इस दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थीI देवता भी स्वर्ग से फूलों की वर्षा करते हैं और अबीर-गुलाल उड़ाने की परंपरा इसी से जुड़ी हैI
इस दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा विशेष मानी जाती हैI लाल गुलाल अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैI
रंग पंचमी की पूजा में गाय के घी का दीपक जलाने और गुलाब के फूल चढ़ाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती हैI
रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं को अर्पित किए गए रंग जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता लाते हैंI
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें