कुंभ सिर्फ आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भोजन प्रबंधन का भी अद्वितीय उदाहरण है। यहां हर दिन जितने राशन की खपत होती है, वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
कुंभ 2019 में रोजाना 1100 क्विंटल चावल की खपत हुई थी। यह आंकड़ा स्वर्ण मंदिर के लंगर में खपत होने वाले चावल (10 क्विंटल) से 110 गुना ज्यादा है।
कुंभ में हर दिन 1600 क्विंटल आटे की खपत हुई थी। इसकी तुलना करें तो स्वर्ण मंदिर में हर दिन केवल 100 क्विंटल आटा इस्तेमाल होता है।
जहां स्वर्ण मंदिर का लंगर दुनिया के सबसे बड़े लंगरों में से एक माना जाता है, वहीं कुंभ का आयोजन इस मामले में इससे कई गुना आगे रहा।
इतनी बड़ी खपत के बावजूद कुंभ में हर व्यक्ति को भरपेट और स्वादिष्ट भोजन मिला।
महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भोजन प्रदान करना न केवल एक सेवा है, बल्कि भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।
कुंभ के दौरान राशन की यह विशाल खपत महीनों की योजना और बेहतरीन प्रबंधन का नतीजा होती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें