मैच मोमेंट्स RCB Vs GT

Trending

आईपीएल 2024 के 52 वें मुकाबले में RCB ने गुजरात को 4 विकेट से हराया।

गुजरात ने पहले खेलते हुए 147 रन बनाए, जबकि RCB ने 38 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच में कई मोमेंट्स रहे, पहला। शाहरुख खान की बल्लेबाजी। शाहरुख खान ने 24 गेंदों में 37 रन की पारी खेली।

दूसरा, तेवतिया की पारी। राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों में 35 रन की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

तीसरा,सिराज ने दिए शुरुआती झटके। सिराज ने साहा को 1 रन पर और गिल को 2 रन पर आउट कर दिया।

चौथा, यश दयाल की गेंदबाजी। यश दयाल ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट लिए।

पांचवा, डुपलेसिस की तूफानी पारी। डुपलेसिस ने 23 गेंदों में 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

छठा, कोहली की पारी। विराट ने भी 27 गेंदों में 42 रन की पारी खेल टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

सातवां, लिटिल की गेंदबाजी। जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए।

आठवां, नूर अहमद की किफायती गेंदबाजी। नूर अहमद ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here