रिश्तों को सफल और मजबूत बनाने के लिए इमोशनल इंटिमेसी होना बेहद जरूरी है।
फिजिकल इंटिमेसी की तरह ही इमोशनल इंटिमेसी भी कपल्स के बीच की दूरी और कड़वाहट को कम करने में मदद करती है।
इमोशनल इंटिमेसी पार्टनर्स को करीब लाती है, जहां रिश्ते में दोनों साथी आराम, सुरक्षा और प्यार महसूस करते हैं।
जब कपल इमोशनली अटैच होते हैं, तो वे एक-दूसरे के बारे में बेहतर ढंग से जान पाते हैं, एक-दूसरे का दुख-दर्द और भावनाओं का सम्मान करते हैं।
रिश्तों को खास बनाने के लिए उनमें प्रेम और खुलापन होना चाहिए।
दोनों को लाइफ में फैसला लेने का अधिकार होना चाहिए, क्योंकि थोपे गए रिश्ते अधिक दिन तक नहीं चलते।
इमोशनल इंटिमेसी को बढ़ावा देने का एकमात्र तरीका है, एक-दूसरे के साथ सच्चा होना।
अपने पार्टनर की गलतियों को माफ करके रिश्तों को मजबूत किया जा सकता है।
जो कपल एक-दूसरे की गलतियों को माफ नहीं करते, उनके बीच दूरियां और नाराजगी पैदा हो जाती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें